रायपुर । छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। जो हाल ही में अपने पैतृक गांव हरियाणा गए थे । जहां उन्होंने अपने परिवार – बिरादरी के लोगों से मुलाकात की। उनका स्वागत किया गया । इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दीं और अपनी इस यात्रा के बारे में भी कुछ लाइनें लिखीं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में लोगों ने इसे शेयर कर लिखा कि क्या इस प्रदेश के लोगों ने ऐसे ही लोगों को अपना नेतृत्व सौंपा है और कब तक पिछलग्गू बने रहेंगे।

मंत्री राजेश अग्रवाल (पर्यटन मंत्री) की पोस्ट

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज हरियाणा स्थित मेरे पैतृक ग्राम राखीगढ़ी आगमन पर आप सभी का जो आत्मीय स्नेह, अपनापन और सम्मान प्राप्त हुआ, उसने मेरे हृदय को गहराई तक स्पर्श किया है।

इस भूमि से मेरा रिश्ता उन संस्कारों, परंपराओं और स्मृतियों का है, जिन्हें हमारे पूर्वज अपने साथ लेकर छत्तीसगढ़ की पुण्यधरा पर आए थे और जिन्होंने हमारी पीढ़ियों को जीवन की दिशा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज यहाँ आकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो उन जड़ों से फिर एक बार साक्षात्कार हो रहा हो, जहाँ से हमारे परिवार की यात्रा प्रारंभ हुई थी।राखीगढ़ी मेरी पैतृक विरासत है और छत्तीसगढ़ मेरी पहचान, मेरी कर्मभूमि व मेरा अभिमान।

इन दोनों धरोहरों का आशीर्वाद ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है, जो मुझे निरंतर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राखीगढ़ी के सभी सम्मानित ग्रामवासियों, पूज्य बुज़ुर्गों, माताओं-बहनों, युवा साथियों और आत्मीय परिजनों का मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ। आप सभी का यह स्नेह सदैव मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

एक यूज़र ने लिखा

छत्तीसगढ़ अऊ छत्तीसगढ़िया मन के इही सबले बड़े कमजोरी हे कोन्हों भी मनखे ल अपन सियान चुने केतभे छत्तीसगढ़ म अपन भाषा,संस्कृति,तीज-तिहार अपन पुरखा मन के लड़ाई आज लडत लडत जेल तक जावत हन । हम कब अपन माटी महतारी के पूजा करबो ? कब अपन असल छत्तीसगढ़िया भाई मन ल अपन सियानी सौपबो ? नही त अईसने चलत रइही अपन स्थापित होंगे तहन अपन लोग लईका तंह अपन पुरखा अऊ छत्तीसगढ़िया जिखर बर राज बने हे दोयम दर्जा म पिछलग्गू बने झोला अऊ झंडा धरे जिन्दाबाद के नारा लगावत घुमत रइही।