रायपुर…छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जांच को महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचाते हुए रायपुर की विशेष अदालत में 25 आरोपियों के खिलाफ विस्तृत आरोपपत्र (चार्जशीट) पेश कर दिया है। चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही सीबीआई ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी तेज कर दी है।

सीबीआई द्वारा अदालत में पेश किए गए आरोपपत्र में रितेश यादव, राहुल वक्ते, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा, सुनील दम्मानी, भीम यादव, अमित अग्रवाल, अर्जुन यादव, नीतीश दीवान, किशन लाल शर्मा, सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी, अनिल उर्फ अतुल अग्रवाल, सहदेव सिंह यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय, अतुल सिंह, असीम दास, विकास चपड़िया, रोहित गुलाटी, विकास आहूजा, धीरज आहूजा तथा अनिल दम्मानी को आरोपी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
दुकान का ताला तोड़ा, माल समेटा; 24 घंटे में पुलिस ने चोर पकड़ लिया
दुकान का ताला तोड़ा, माल समेटा; 24 घंटे में पुलिस ने चोर पकड़ लिया
बिलासपुर... सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी रकम और राशन सामान चोरी करने वाला आरोपी 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार्जशीट के साथ सीबीआई ने आठ आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध भी किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। जिन आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है, उनमें सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी, अनिल उर्फ अतुल अग्रवाल, विकास चपड़िया, रोहित गुलाटी, विकास आहूजा और धीरज आहूजा शामिल हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी मामले की आगे की जांच के लिए आवश्यक है।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता शशांक मिश्रा के अनुसार, जब यह मामला राज्य की एसीबी के पास था, तब सर्वोच्च न्यायालय 25 में से 17 आरोपियों को जमानत दे चुका है। उनका कहना है कि सीबीआई द्वारा दायर वर्तमान प्रकरण में भी वही जमानत आदेश प्रभावी रहेगा। उल्लेखनीय है कि इस मामले की प्रारंभिक जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा था, जिसके बाद राज्य सरकार की अधिसूचना पर जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन के झूले से सामाजिक एकता तक, साहू समाज ने सजाया उत्सव का मंच
सावन के झूले से सामाजिक एकता तक, साहू समाज ने सजाया उत्सव का मंच
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... काका लरंगसाय टाउन हॉल में 26 अगस्त को साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सावन महोत्सव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार्जशीट में असीम दास का नाम भी शामिल है। हालांकि उन्हें इस प्रकरण में गिरफ्तार नहीं किया गया है। असीम दास वही व्यक्ति हैं, जिनकी कार से कथित रूप से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का मामला सामने आया था। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार उन्हें नियत तिथि पर अदालत में उपस्थित होकर औपचारिक रूप से मुचलका प्रस्तुत करना होगा। वर्तमान स्थिति में चार्जशीट में नामजद 25 आरोपियों में से आठ को छोड़कर शेष सभी आरोपी न्यायालय से जमानत प्राप्त कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशासनिक फेरबदल: 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, बदले गए निगम आयुक्त
प्रशासनिक फेरबदल: 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, बदले गए निगम आयुक्त
रायपुर.... छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.