MP news.मध्यप्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है। सरकार अलग-अलग विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के फेरबदल के जरिए प्रशासनिक स्तर पर बदलाव कर रही है जिसके चलते आए दिन नई तबादला सूची सामने आ रही है। इस बीच, छतरपुर में पुलिस विभाग में अधिकारिरों का ट्रांसफर किया गया है। जिसका आदेश भी जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आदेश जारी कर 5 अधिकारियों का ट्रांसफर कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षक अधिकारी शामिल हैं। इतना ही नहीं तबादला आदेश के तहत थाना प्रभारियों के साथ-साथ चौकी प्रभारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है।

तबादला आदेश के अनुसार, अजय अम्बे को लवकुशनगर थाना प्रभारी से महाराजपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, धर्मेंद्र कुमार सिंह को महाराजपुर थाना प्रभारी से पुलिस लाइन भेजा गया है। त्रिवेंद्र त्रिवेदी को जिला विशेष शाखा छतरपुर से लवकुशनगर थाना प्रभारी का पदभार सौंपा है।

उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव को गौरिहार थाना अंतर्गत पहरा चौकी प्रभारी के पद से हटाकर लवकुशनगर थाना की बछौन चौकी प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, उप निरीक्षक राजकुमार कोल को बछौन चौकी प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर गौरिहार थाना की पहरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।