MP police recruitment।अगर आप मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग के तहत सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI मिनिस्ट्रियल) के 655 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

MP police recruitment।इनमें सूबेदार स्टेनो के 135 और ASI मिनिस्ट्रियल के 520 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे. भर्ती से जुड़ी परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
NEET PG 2026 की जल्द आएगी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट, जानें रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट
NEET PG 2026 की जल्द आएगी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट, जानें रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट
NEET PG 2026 के उम्मीदवारों को आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार है. NBEMS जल्द दोनों जारी कर सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

MPESB की इस भर्ती के जरिए कुल 655 खाली पद भरे जाएंगे. इनमें 135 पद सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और 520 पद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI मिनिस्ट्रियल) के हैं. उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक और कंप्यूटर योग्यता पूरी करनी होगी.

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की होनी चाहिए. इसके अलावा संबंधित पद के लिए CPCT हिंदी टाइपिंग जैसी कंप्यूटर योग्यता भी जरूरी है. सूबेदार स्टेनो पद के लिए 100 शब्द प्रति मिनट की हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा पास करना जरूरी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Education news -शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए शुरू की क्विज, 17 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
Education news -शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए शुरू की क्विज, 17 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए Solid Waste Management पर नेशनल ऑनलाइन क्विज शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. मध्य प्रदेश की महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट मिलेगी. ऐसे उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष होगी.

सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, टाइपिंग/स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट होगा. लिखित परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 से किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी की सलाह पर नशा मुक्त युवा के लिए CBSE का टॉकथॉन, एक्सपर्ट्स ने दिए जवाब
PM मोदी की सलाह पर नशा मुक्त युवा के लिए CBSE का टॉकथॉन, एक्सपर्ट्स ने दिए जवाब
CBSE ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत पर इंटरैक्टिव टॉकथॉन आयोजित किया. छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य, पीयर प्रेशर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूबेदार पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक मासिक सैलरी मिलेगी. वहीं ASI मिनिस्ट्रियल पद के लिए 19,500 से 62,000 रुपये तक सैलरी निर्धारित है. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये जमा करने होंगे. मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस देनी होगी.

उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें.MP police recruitment