घरघोड़ा।जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु घरघोड़ा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने शिविर का अवलोकन कर अपने संबोधन में कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरल एवं सहज तरीके से उनके द्वार पर ही हो।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर पर FIR, निलंबित
CG News- महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर पर FIR, निलंबित
CG News/जांजगीर। महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर पर FIR दर्ज किया है। पुलिस कारवाई के बाद, उपसंचालक पशु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह पहल की गई है, ताकि किसानों, मजदूरों, दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके।

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं, जो विभिन्न कारणों से कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते। आज प्रशासन की पूरी टीम यहां उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका समाधान कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद श्री राठिया ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से दर्ज किया जा रहा है और निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर अपनी समस्याएं रखें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि आम जनता की जागरूकता ही विकास की मूल आधारशिला है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु पाइपलाइन व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 43 हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सहकारी समिति द्वारा 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, पशुधन विकास विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को मिनरल मिक्सचर, उद्यान विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार पौधे वितरित किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा सुपोषण किट दिया गया एवं 5 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

जनपद पंचायत द्वारा 3 हितग्राहियों को शौचालय पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 हितग्राही को व्हील चेयर एवं 5 को छड़ी, श्रम विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं जाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, तथा नगर एवं जनपद पंचायत द्वारा 12 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र भी दिए गए। इसी तरह अन्य हितग्राहियों को भी लाभांवित किया गया।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया। इससे आवेदकों में उत्साह का माहौल देखा गया। लाभान्वित हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा वन अधिकार, नामांतरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन लिए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण जागरूकता तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क जांच, उपचार एवं दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मुरलीधर राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सहनु पैकरा, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजेश बेहरा, प्रबंध राठिया, हंसु गुप्ता, अवधेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।