CG: दुर्ग। जिले की पुलिस ने नशे का अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने दबिश देकर महिला समेत 5 आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग बालक भी शामिल है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से 14,09 लाख की हेरोइन जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक 19 सितम्बर को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जोन क्रमांक-3, जीरो स्ट्रीट, खुर्सीपार, भिलाई स्थित मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन का विक्रय किया जा रहा है।

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी व आवश्यक कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी मुताबिक पुलिस टीम को देखकर मौके पर उपस्थित महिला द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

मौके पर मौजूद अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ व तलाशी कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान हेरोइन, नगदी रकम, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए गए। बरामद ड्रग्स का वजन 70.460 ग्राम, जिसकी अनुमानित कीमत 14,09,200 है।

मामले में उपलब्ध सबूतों व कार्रवाई के आधार पर थाना खुर्सीपार में धारा 8, 21(ख), 27A एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में तीन वयस्क आरोपियों को 20 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। दो नाबालिग बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा आवासीय क्षेत्र में हेरोइन का विक्रय करते थे। मादक पदार्थ की तौल व बिक्री के लिए इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बिक्री से संबंधित नगदी रकम व अन्य सामग्री बरामद की गई है। प्रकरण में अन्य तथ्यों की जाँच जारी है।

जसबीर कौर का मकान, जोन क्रमांक 03, जीरो स्ट्रीट, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. जसबीर कौर उर्फ सोनू, उम्र 25 वर्ष, निवासी जोन क्रमांक 03, एवीसी झोपड़पट्टी, जीरो स्ट्रीट, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

2. नितेश सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड एलआईजी, मकान नंबर 701, इंडस्ट्रियल एरिया, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

3. तिरकेश निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

4. 02 विधि से संघर्षरत बालक।

जब्त सामग्री

1. मादक पदार्थ हेरोइन – 70.460 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹14,09,200/-।

2. नगदी रकम – 2,35,100

3. सोने के आभूषण – 19 नग, वजन लगभग 71.35 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹9,65,000/-।

4. चांदी के आभूषण एवं बर्तन, अनुमानित कीमत 1,80,000/

5. मोबाइल फोन – 08 नग, अनुमानित कीमत 1,30,000/

6. इलेक्ट्रॉनिक तराजू – 01 नग, अनुमानित कीमत 3,000/

कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत – 29,22,300/- (उन्तीस लाख बाईस हजार तीन सौ रुपये)।