बिलासपुरl पर्यावरण संरक्षण हेतु नारी शक्ति संस्था द्वारा आज भीषण वर्षा के बावजूद स्थानीय मंगला स्कूल में वृहद वृक्षारोपण किया गया ।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण कार्यक्रम को एक भव्य रूप देना,वृक्षारोपण के लिए उचित स्थान का चयन,शहरवासियों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना, वृक्षों की अवैध कटाई से पर्यावरण का असंतुलित हो जाना ,बाढ़, सूखा,और प्रदूषण जैसी समस्याएं वृक्षों की कमी के कारण ही बढ़ रही हैं। ऐसे में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना तथा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद रूप से वृक्ष लगाने के विषय में नारी शक्ति को जागरूक कर ज़ोर देना था ।


इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डॉ उषा किरण बाजपेयी ने कहा, “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आज का पौधा कल का जीवन है । आज देश की हर नारी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। और उसकी देखभाल करनी चाहिए।” उन्होंने सभी बहनों से इस मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील भी की शाला की ।

प्राचार्य श्रीमती अल्का शुक्ला ने कहा – वृक्ष हमें शुद्ध वायु, फल, फूल, छाया और अनेक जीवन उपयोगी चीज़ें देते हैं। ये वर्षा लाने में सहायक होते हैं, मिट्टी को कटने से बचाते हैं और पशु-पक्षियों का घर भी होते हैं। इसके अलावा वृक्ष वातावरण का तापमान नियंत्रित करने में भी सहायक होता है ।
संस्था ने निर्णय लिया इंदिरासेतु के नीचे अरपा नदी के दोनो किनारे नारी शक्ति की सभी बहनो के “वृहद वृक्षारोपण” किये जाने शपथ भी दिलवाई । ज्ञात हो पूर्व में भी संस्था की बहनो ने वृक्षा रोपण एवं सफ़ाई अभियान में हिस्सा लिया था। उक्त अवसर पर संस्था ने वृक्षारोपण हेतु सहयोग दिये जाने पर संस्था की प्राचार्य अल्का शुक्ला एवं शिक्षक भावना बाजपेयी,प्रीता सिंह का श्रीफल साल ओढ़ाकर स्वागत किया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन वकील कविता आर्य एवं आभार सचिव श्वेता पांडेय ने व्यक्त किया उक्त अवसर पर संस्था की मृदुला अवस्थी,शिखा बाजपेयी,डॉ रश्मि बाजपेयी,इंदिरा चौधरी,किरण मुले,सीमा यादव,रीना गाढ़े.भावना तिवारी.पुष्पलता मिश्रा.रोशनी सोनी,भारती श्रीवास.स्निग्धा लाल,सहित स्कूल की छात्राएँ मौजूद रही।