LIVE UPDATE
Bilaspur

कोटा नगर पंचायत को बड़ा तोहफा… बनेगा नगर पालिका — उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एलान

बिलासपुर… कोटा नगरवासियों के लिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बड़ी सौगात आई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बुधवार को घोषणा की कि कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद में उन्नत किया जाएगा। उन्होंने शहर के विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री साव नवनिर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के लिए कोटा पहुंचे थे। 20 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन का लोकार्पण करते हुए उन्होंने वार्ड क्रमांक-6 में 18 लाख रुपए की लागत से नगर पंचायत कार्यालय के साथ व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और वार्ड क्रमांक-7 में 12 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली-सह-पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, वार्ड पार्षदों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। अरुण साव ने कहा कि कोटा का उन्नयन विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है और नगर पालिका बनने के बाद यहां की सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close