LIVE UPDATE
Bilaspur

चरित्र के शक में पत्नी की हत्या: मस्तूरी में कुल्हाड़ी से वार कर पति ने ली जान, आरोपी गिरफ्तार

रिसदा गांव की घटना, विवाद के बाद वारदात; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर भेजा न्यायिक रिमांड

बिलासपुर…मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदा में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चरित्र के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब सूचना मिली कि जीवन नोरगे ने अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में टीम गठित की गई और उप पुलिस अधीक्षक मस्तूरी के मार्गदर्शन में घटनास्थल पर जांच की गई। एफएसएल टीम के साथ सीन ऑफ क्राइम का निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाए गए।

पूछताछ में आरोपी जीवन नोरगे ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने घर में रखी लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close