रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)..सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर जिले में अब ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है। राशन दुकानों के संचालन पर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं—हर उचित मूल्य दुकान रोजाना दो पालियों में कुल 8 घंटे खुलेगी और तय समय पर ही राशन वितरण होगा।

सुबह-शाम तय समय, मनमानी पर रोक

ये खबर भी पढ़ें…
इंस्पायर-अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन नामांकन
इंस्पायर-अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन नामांकन
बलरामपुर/ स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार इंस्पायर-अवार्ड मानक ( INSPIRE-MANAK ) योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नामांकन आमंत्रित करने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी निर्देश के मुताबिक, सभी उचित मूल्य दुकानें सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगी। साफ संदेश है—समय से दुकान खोलना अब विकल्प नहीं, अनिवार्यता है।

2 लाख 34 हजार हितग्राहियों को फायदा

ये खबर भी पढ़ें…
कार्यालय के सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए: कलेक्टर
कार्यालय के सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए: कलेक्टर
कांकेर/कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कार्यालय से संबंधित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं शाखा लिपिकों की बैठक लेकर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में संचालित 483 उचित मूल्य दुकानों के जरिए हर महीने 2 लाख 34 हजार राशन कार्ड धारियों को खाद्यान्न मिलता है। नए निर्देशों का मकसद है कि किसी भी हितग्राही को राशन लेने में परेशानी न हो और वितरण प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित रहे।

वन नेशन वन राशन कार्ड

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना के तहत अब राशन कार्डधारी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न ले सकते हैं। यानी अब जगह की बाध्यता खत्म—सुविधा सीधे हितग्राही के हाथ में।

 व्यवस्था सुधरेगी, जवाबदेही तय होगी

कलेक्टर के निर्देशों ने संकेत दे दिया है—राशन व्यवस्था में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। समयबद्ध संचालन और पारदर्शिता के साथ ही सिस्टम को जमीन पर उतारने की तैयारी पूरी है।