अंबिकापुर (पृथ्वी लाल केशरी)… सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में जमीन नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब हुआ है। सेंधोपारा क्षेत्र के पटवारी सौरभ गोस्वामी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

नामांतरण, नौकरी के नाम पर सौदेबाजी

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरहटा निवासी रूप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सेंधोपारा, तहसील प्रतापपुर स्थित उसकी और उसकी बहन की जमीन एसईसीएल की महामाया खदान के लिए अधिग्रहित हुई है। जमीन नामांतरण और नौकरी के लिए प्रतिवेदन तैयार करने के बदले पटवारी ने 25 हजार रुपये की मांग रख दी।

 तय ‘रेट’ पर अड़ा पटवारी

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता ने रकम कम करने की बात कही, लेकिन पटवारी ने साफ इनकार कर दिया। तय रकम से कम पर काम करने से मना किया तो मामला एसीबी तक पहुंचा।

जाल बिछा, रिश्वत लेते ही दबोचा

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत की पुष्टि होते ही एसीबी ने रणनीति बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही रूप सिंह ने रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने मौके पर ही पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी को अंबिकापुर लाया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।