बिलासपुर…भीषण गर्मी के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए समय में अहम बदलाव किया गया है। व्यापम ने अपने परीक्षा शेड्यूल में संशोधन करते हुए अब परीक्षाएं सुबह 10 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले अधिकांश परीक्षाएं दोपहर 12 बजे से होती थीं, जिससे तेज गर्मी में अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

नए समय के अनुसार 26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा सुबह 10 बजे से निर्धारित केंद्रों में आयोजित होगी। इसके बाद 14 मई को एसएससी नर्सिंग और पीईटी प्रवेश परीक्षा तथा 21 मई को पीपीएचटी परीक्षा भी इसी समय पर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी गई है। कलेक्टर ने टीएल बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, पंखे और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि गर्मी के बीच अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे बदले हुए समय का विशेष ध्यान रखें और परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचें। प्रशासन का फोकस साफ है—गर्मी के असर को कम करते हुए परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखना।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.