Kamada Ekadashi 2026: सनातन धर्म में हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि के दिन एकादशी का व्रत रखा जाता है. साल में 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं. एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है. ये व्रत विष्णु जी की कृपा प्राप्ति के लिए सबसे शुभ अवसरों में से एक माना जाता है. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. साथ ही पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है.

Kamada Ekadashi 2026/कामदा एकादशी के व्रत की महिमा अपरंपार है. धार्मिक मान्यता है कि कामदा एकादशी का व्रत सभी पापों का नाश करता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3-Door का फेसलिफ्ट जल्द आ सकता है. इसमें Roxx जैसा फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड केबिन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्रत और पूजा के प्रभाव से जीवन में खुशहाली आती है और सभी दुख दूर होते हैं, लेकिन कहा जाता है कि कामदा एकादशी का व्रत और पूजा तब तक सफल नहीं होती जब तक इस व्रत का पारण सही विधि और नियम से न किया जाए. कामदा एकादशी का व्रत कल है. आइए जानते हैं कि इसका पारण कब किया जाएगा? साथ ही जानते हैं इस व्रत के पारण की सही विधि और नियम.

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत आज सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर हो चुकी है. वहीं इस तिथि का समापन कल को सुबह 07 बजकर 46 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए कल यानी 29 मार्च के दिन कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
Honda 2028 तक भारत में नई सबकॉम्पैक्ट SUV ला सकती है, जो Nexon और Brezza जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के व्रत का पारण हमेशा द्वादशी तिथि को किया जाता है. ऐसे में कामदा एकादशी के व्रत का पारण 30 मार्च को किया जाएगा. इस दिन व्रत के पारण का शुभ समय सुबह 06 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट के बीच है.

कामदा एकादशी व्रत पारण विधि (Kamada Ekadashi Vrat Parana Vidhi)

कामदा एकादशी के व्रत का पारण करने के लिए द्वादशी तिथि पर सुबह जल्दी उठें. इसके बाद स्नान आदि करें. फिर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें. उनको पंचामृत का भोग लगाएं. उसमें तुलसी दल भी जरूर डालें. पूजा के समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें. फिर अपने मुंह में तुलसी का पत्ता रखकर कामदा एकादशी के व्रत का पारण करें.

ये खबर भी पढ़ें…
नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक
नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक
टेल लैंप का डिज़ाइन स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन जैसा ही दिखता है. विजन एस कॉन्सेप्ट पर आधारित एसयूवी में ब्रांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कामदा एकादशी व्रत पारण के नियम (Kamada Ekadashi Vrat Parana Niyam)

कामदा एकादशी के व्रत के पारण में मूली, बैंगन, साग, मसूर दाल, लहसुन-प्याज आदि का सेवन न करें. अधिक शुभ फलों की प्राप्ति के लिए इस दिन पर सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान भी दें. इससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है.