Yami Gautam In Dhurandhar 2:Yami Gautam In Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को हफ्तेभर से ज्यादा का वक्त हो चुका है, फिल्म की कहानी, एक्शन को लेकर चर्चा तो हो ही रही है. साथ ही साथ फिल्म अपने सरप्राइज एलिमेंट्स को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में है. इन्हीं में से खास सरप्राइज है एक्ट्रेस यामी गौतम का कैमियो, जिसने दर्शकों को चौंका दिया.

हालांकि, फिल्म में एक्ट्रेस का रोल छोटा था, लेकिन उनके किरदार के नाम ने लोगों के बीच सुर्खियां बटोरी हैं. यामी की पिछली फिल्म ‘हक’ के डायरेक्टर ने ‘धुरंधर 2’ में उनके डेब्यू को लेकर खुलासा किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
महिंद्रा ने XUV 3XO REVX Edge को 9.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें पेट्रोल और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है. साथ ही साथ ये फिल्म अपनी कमाई को लेकर भी लोगों के बीच बनी हुई है. फिल्म के दूसरे पार्ट में कई नए चेहरे देखने को मिले, जिसमें से एक कैमियो यामी गौतम का भी था, जिसके किरदार का नाम ‘शाजिया बानो’ था.Yami Gautam In Dhurandhar 2

लोगों ने ये नोटिस करने में बिल्कुल भी समय नहीं गंवाया कि ‘शाजिया बानो’ यामी की पिछली फिल्म ‘हक’ के किरदार का भी नाम था. फिल्म में यामी गौतम की एंट्री भले ही कुछ समय के लिए हो, लेकिन उनका किरदार कहानी में एक खास मोड़ लेकर आता है.

ये खबर भी पढ़ें…
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
Mahindra XUV 3XO ने ढाई साल से कम समय में 2.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है. SUV में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यामी का किरदार/Yami Gautam In Dhurandhar 2

यही वजह है कि उनके स्क्रीन पर आते ही दर्शकों की नजरें उन पर टिक जाती हैं. अब फिल्म में उनके कैमियो को लेकर ‘हक’ फिल्म के डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा बात की है, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यामी का कैमियो आदित्य धर ने ‘हक’ का एक कट देखने के बाद उन्हें बताया था कि उन्होंने अभी-अभी धुरंधर के लिए सरप्राइज सीन शूट किया है. सुपर्ण ने कहा, मैंने उनसे पूछा कि वह क्या है, तो उन्होंने कहा कि ये ‘ धुरंधर ‘ के आखिरी सीन में है. मैंने फिर पूछा, ‘क्या है?’ तो उन्होंने कहा, ‘यामी का किरदार.’

जब सुपर्ण ने दोबारा पूछा, तो आदित्य ने बस इतना कहा, ‘अंदाजा लगाओ, ये एक नेमप्लेट है.’ सुपर्ण बहुत हैरान थे और तरह-तरह के अंदाजे लगा रहा थे.

ये खबर भी पढ़ें…
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Tata Sierra Legend Series ₹11.99 लाख से लॉन्च हुई है. इसमें पांच वैरिएंट्स, नए कलर और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. इंजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुपर्ण ने कहा कि हम दोनों खूब हंस रहे थे जब आखिरकार उन्होंने मुझे बताया, उसका नाम ‘शाजिया बानो’ है. डायरेक्टर ने कहा कि उसी समय मुझे समझ आया कि हम दोनों सच में एक-दूसरे के काम की कद्र करते हैं. ‘हक’ में ‘शाजिया बानो’ का किरदार निभाते हुए यामी ने जो मेहनत और जुनून दिखाया, उसे देखते हुए उनका यह कदम बेहद प्यारा और सराहनीय लगा.