दिल्ली।भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा दो बिल्कुल नई सब-4 मीटर एसयूवी पर काम कर रही है, जिन्हें 2027 और 2028 में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी विजन एस कॉन्सेप्ट पर बेस्ड एक दमदार और बॉक्सी एसयूवी के साथ इस सेगमेंट में लॉन्च करेगी.

इस कार की टेस्टिंग भी बड़ी तेजी से चल रही है. ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इन गाड़ियों में क्या कुछ खास मिल सकता है वो बताने जा रहे हैं.

महिंद्रा के बिल्कुल नए NU_IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनी, आने वाली विजन एस कॉन्सेप्ट पर बेस्ड एसयूवी का उद्देश्य स्कॉर्पियो ब्रांड की दमदार प्रेजेंस को बनाना है.

हाल ही में सामने आई जासूसी तस्वीरों से पता चलता है कि प्रोडक्शन वर्जन मूल कॉन्सेप्ट से काफी हद तक मिलता-जुलता है।

इसका चौकोर, सीधा सिल्हूट इसे एक मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस आधारित एसयूवी जैसा लुक देता है, हालांकि यह एक आधुनिक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनी है.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार पीछे की तरफ, एसयूवी में रियर विंडस्क्रीन के साथ पतले, एलईडी टेल लैंप क्लस्टर लगे हैं. टेल लैंप का डिज़ाइन स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन जैसा ही दिखता है. टेलगेट में फुल-साइज़ स्पेयर व्हील लगा है, जिसके साथ साइड-हिंज्ड रियर डोर दिया गया है. इसमें उभरे हुए, चौकोर व्हील आर्च, फ्लश-टाइप डोर हैंडल, सीधे पिलर और बड़े 16-इंच अलॉय व्हील होंगे.

मिली जानकारी मुताबिक विजन एस कॉन्सेप्ट पर आधारित एसयूवी में ब्रांड का नया इंटीरियर डिजाइन देखने को मिलेगा. दरअसल, आधुनिक डिस्प्ले और फिजिकल कंट्रोल्स से लैस प्रोडक्शन मॉडल के केबिन लेआउट की झलक जासूसी तस्वीरों में पहले ही सामने आ चुकी है. एसयूवी में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए दो अलग-अलग स्क्रीन होंगी (लगभग10.25 इंच की).

विजन एस पर बेस्ड एसयूवी में एसी वेंट हैं जो महिंद्रा के नेक्स्ट-जेन एड्रेनोएक्स सॉफ्टवेयर सूट पर चलने वाले सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम को घेरे हुए हैं. इसमें फिजिकल क्लाइमेट कंट्रोल डायल और एयरक्राफ्ट-स्टाइल टॉगल स्विच दिए गए हैं.

एसयूवी में ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड, ड्राइव मोड सेलेक्टर, मल्टी-फंक्शन लेदरेट स्टीयरिंग व्हील और पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा. एसयूवी में पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, लेवल 2 एडीएएस सूट, 6 एयरबैग, ईएससी, हिल-स्टार्ट असिस्ट और अन्य फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

आने वाली मिनी स्कॉर्पियो को 1.2 लीटर एमस्टैलियन पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है. NU_IQ प्लेटफॉर्म ICE, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आती है.

महिंद्रा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करके एक हाइब्रिड पावरट्रेन तैयार कर रही है, जिसे आने वाले समय में विजन एस बेस्ड एसयूवी में पेश किया जा सकता है.

इसे महिंद्रा XUV 3XO के साथ एक ज्यादा मजबूत और लाइफस्टाइल ऑप्शन के रूप में पेश किया जाएगा. प्रोडक्शन मॉडल Vision S का मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza, Hyundai Venue और आगामी Renault Bridger से होगा.

मिनी स्कॉर्पियो को 2027 की शुरुआत में, लगभग भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.