बिलासपुर… नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बहुचर्चित पत्रकार हत्याकांड से जुड़े आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। नेलसनार–फोडोली–मिरतुर–गंगलूर रोड निर्माण कार्य से जुड़े विवाद पर दायर याचिका को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने खारिज कर दिया।

चंद्राकर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 2.58 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजना के शेष कार्य को पूरा करने की मांग की थी। साथ ही, 37 लाख रुपए की सुरक्षा निधि जब्त किए जाने और 10 प्रतिशत जुर्माना लगाए जाने को अनुचित ठहराते हुए इसे निरस्त करने की गुहार लगाई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामला अनुबंध से जुड़ा है।  समझौते की धारा 28 के मुताबिक विवाद का निपटारा अरबिट्रेशन यानि  मध्यस्थता के जरिए होगा। अदालत ने सीधे हस्तक्षेप से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी।

हालांकि, अदालत ने चंद्राकर को यह छूट दी है कि वह अनुबंध की शर्तों के तहत उपलब्ध उपायों या अन्य कानूनी रास्तों का सहारा ले सकता है। आदेश के बाद आरोपी ठेकेदार के लिए कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
‘आदिवासी हैं ही नहीं विष्णुदेव साय’—बैज का सनसनीखेज बयान..आदिवासी दिवस पर बधाई न देने पर भी घेरा
‘आदिवासी हैं ही नहीं विष्णुदेव साय’—बैज का सनसनीखेज बयान..आदिवासी दिवस पर बधाई न देने पर भी घेरा
बिलासपुर... ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस की संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला के तीन दिवसीय आयोजन का शनिवार को समापन हुआ। 10 से 12 सितंबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.