Up news-उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध का खुलासा होने के बाद एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी.

यह दिल दहला देने वाली वारदात बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव की है. बताया जा रहा है कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत का खैरहनी की रहने वाली एक विवाहिता के साथ प्रेम संबंध था.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग के सदस्य के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब इस बात का पता चला, तो महिला ने सारा दोष अपने प्रेमी पर मढ़ दिया और फिर पति के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने सोची-समझी रणनीति के तहत प्रेमी रमाकांत को फोन करके मिलने के बहाने अपने गांव बुलाया.

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले किस कदर बढ़ गए हैं, इसका एक मामला सामने आया है। यहां चोरों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रमाकांत अपनी कार से जैसे ही खैरहनी गांव पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर बैठे महिला के पति से उसकी मुलाकात हो गई. दोनों के बीच देखते ही देखते तीखी बहस, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

इसी दौरान आरोपी महिला भी वहां पहुंच गई, जिसके बाद पति-पत्नी दोनों ने मिलकर ईंटों से हमला कर रमाकांत की हत्या कर दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Up news-प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को बुलाया, ईंट से कूचकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
cg news/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोलर प्लांट से तांबे का केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी पति और पत्नी दोनों को अरेस्ट कर लिया है.

सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं और हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.