बिलासपुर…तोरवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्राणघातक हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मद इस्माइल खान निवासी गोविंद नगर, थाना सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को टिकरापारा निवासी राहुल गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था,। इसी दौरान तितली चौक के पास तीन मोटरसाइकिलों पर सवार आए 8 युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने चाकू, स्टिक, पाइप और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने प्रकरण में धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर किया। शिकायत के बाद मामले में चार आरोपी अभय चौहान, मोहम्मद यूसुफ उर्फ कुणाल, गुलशन हडलेस्कर और अमन हथगेन को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही फरार आरोपियों की पता साजी अभियान चलाया गया।

इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली कि फरार आरोपी इस्माइल खान गोंदिया से ट्रेन से बिलासपुर आने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।  पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट जब्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का दावा है तीन अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.