NCR… राजधानी दिल्ली में रिश्तों के दो खौफनाक मोड़ सामने आए हैं। एक ओर जहां नरेला में पार्टी के दौरान बीटेक इंजीनियर ने कहासुनी के बाद गर्लफ्रेंड को छठी मंजिल से नीचे फेंक दिया, ।वहीं न्यू अशोक नगर में एक महिला ने लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।

 गर्लफ्रेंड को छठी मंजिल से फेंका

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना नरेला स्थित मनसा अपार्टमेंट की है। सोमवार देर रात पार्टी के दौरान दीपक नामक इंजीनियर ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड को धक्का दे दिया।सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती इमारत के नीचे गिरी हुई है। सिर से खून बह रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। युवती की पहचान अलीगढ़ निवासी के रूप में हुई है।, जबकि दीपक पटना का रहने वाला है और दिल्ली की एक निजी कंपनी में बीटेक इंजीनियर के तौर पर कार्यरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मकान मालिक और स्थानीय लोगों के अनुसार, दीपक एक महीने से अपने दोस्त के साथ फ्लैट में रह रहा था। युवती अक्सर मिलने आती थी। पूछताछ में दीपक ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच कई महीनों से संबंध थे। सोमवार रात पार्टी के दौरान किसी बात पर झगड़ा हो गया। उसने गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड को इमारत से नीचे फेंक दिया।

 लिव-इन पार्टनर से झगड़ा, महिला ने की आत्महत्या

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना न्यू अशोक नगर के ए-435 मकान की है। 37 वर्षीय तबस्सुम ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, तबस्सुम पिछले 7-8 वर्षों से अपने पति असमत अली से अलग रह रही थी। मकान में विशाल गुप्ता नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था और शव पंखे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है,।  तबस्सुम और विशाल गुप्ता के बीच झगड़े की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।