School close।छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में खराब मौसम की चेतावनी के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दंतेवाड़ा जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

School close।चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में लागू होगी। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया है।

हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए घोषित किया गया है।

शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों के लिए यह छुट्टी लागू नहीं होगी। उन्हें निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।