CG Highcourt/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में राज्य शासन की ओर से पैरवी करने के लिए नए पैनल लॉयर्स की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

CG Highcourt/इस आदेश के तहत कुल 23 अधिवक्ताओं को दो वर्ष की कालावधि के लिए पैनल लॉयर नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सभी नियुक्त पैनल लॉयर्स का कार्यकाल उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से दो वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगा। इन अधिवक्ताओं को देय फीस छत्तीसगढ़ शासन के विधि विभाग के निर्धारित नियमानुसार देय होगी। साथ ही, नियुक्त वकीलों के कर्तव्य और दायित्व छत्तीसगढ़ विधि विभाग मैनुअल के सुसंगत प्रावधानों के अनुरूप तय किए गए हैं।