LIVE UPDATE
Chhattisgarh

फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी कागज़ात… ट्रक समेत 11 लाख का चावल पार.. पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश

जांजगीर-चांपा… अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक से लाखों रुपये के चावल की चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  अपराध मध्यप्रदेश के सिंगरौली और सीधी जिले से जुड़ा है। जिसमें आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रांसपोर्ट और दस्तावेजों की आड़ में चोरी को अंजाम दिया।

आरोपियों ने ऐसे रची साजिश

शिकायतकर्ता रसिक अग्रवाल, संचालक – रसिक बिहारी फूड प्राइवेट लिमिटेड ने 23 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई  कि उन्होंने 1350 बोरी चावल जिसकी कीमत करीब11,52,000 है।अकलतरा से वापी, गुजरात भेजने के लिए बिलासपुर की ट्रांसपोर्ट एजेंसी से संपर्क किया था।

13 जुलाई को ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने ट्रक CG04 PV 2156 भेजा,।  दस्तावेज और ड्राइवर की आईडी की जांच के बाद 14 जुलाई को माल लोड कर रवाना किया गया। दो दिन बाद से ड्राइवर और ट्रक मालिक के मोबाइल बंद आने लगे। किसी भी स्तर पर कोई संपर्क नहीं हो सका। नतीजन 23 जुलाई को धारा 316(3), बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

साइबर तकनीक ने खोला पूरा जाल:

एसपी के निर्देश पर  विशेष टीम गठन किया गया । पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के दौरान सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे को छाना। सीसीटीवी से हासिल फुटेज के आधार पर एक ट्रक को पहचाना गया। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। रजिस्ट्रेशन-लाइसेंस जैसे दस्तावेज भी नकली थे।

पुलिस को पता चला कि असली ट्रक नंबर CG11 DA 2146 है,। ट्रक  वीरेंद्र साहू बरमबाबा, सीधी, मप्र के नाम पंजीकृत है। फर्जी नाम से आये ड्राइवर की पहचान बृजेश साहू नागोई, चितरंगी, सिंगरौली, मप्र के रूप में हुई। गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई।

बृजेश ने बताया कि उसे मालिक ने फर्जी कागज़ात दिए थे। और कहा था कि चावल वापी ले जाने के बजाय सीधी जिला ले जाना है। रास्ते में ट्रक कुकदूर कवर्धा के पास खराब हो गया,।जिसके बाद चावल को दूसरे ट्रक में लोड कर कमलेश गुप्ता थाना मेड़वाश, सीधी के गोदाम में डंप किया गया।

क्या-क्या बरामद हुआ:

पुलिस के अनुसार छानबीन के दौरान 600 बोरी चावलअसली ट्रक CG11 DA 2146 और रेकी में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो MP 53 TA 1533 को जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों – बृजेश साहू और कमलेश गुप्ता को ट्रांजिट रिमांड पर अकलतरा लाया गया है । दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close