बलरामपुर(पृथ्वीलाल केशरी) जिले के नगर पंचायत कुसमी में मंगलवार को पार्षद पद के निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा एक महिला को बुर्के में लाकर फर्जी मतदान कराने की कोशिश की गई थी।

इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने निर्दलीय उम्मीदवार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर पंचायत कुसमी के निर्वाचन हेतु मंगलवार को मतदान प्रक्रिया चल रही थी।

इसी बीच पार्षद पद का निर्दलीय प्रत्याशी शादाब अंसारी वार्ड क्रमांक 10 की पंजीकृत मतदाता जुबेदा बीबी के नाम से किसी अन्य महिला को वोट डलवाने के उद्देश्य से मतदान केंद्र क्रमांक 10 में लेकर पहुंचा। वह महिला बुर्का पहनी हुई थी,जैसे ही उसने पर्ची मतदान अधिकारी को दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मतदान अधिकारियों के साथ उपस्थित अन्य प्रत्याशियों एवं मतदान अभिकर्ताओं को संदेह हुआ। पहचान पत्र की मांग किए जाने पर शादाब अंसारी और महिला घबरा गए।

महिला घबराकर बाहर की ओर भागी, बाहर मोटरसाइकिल में एक अन्य शख्स इंतजार कर रहा था। वह महिला को बिठाकर वहां सेभाग गया। इस घटनाक्रम की शिकायत तत्काल रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कुसमी करुण डहरिया से की गई। करुण डहरिया ने मतदान केंद्र पहुंचकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद उक्त मामले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा को अवगत कराने पर उक्त मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात लोक परिशांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ते देख बुधवार को एसडीएम करुण डहरिया ने शादाब अंसारी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।