LIVE UPDATE
Big news

गर्लफ्रेन्ड के प्यार में मंजनू ने उठाया रिस्क…शराब दुकान तोड़कर किया एक लाख पार..जन्मदिन पर गिफ्ट में दिया मोबाइल

तीन साथियों ने मिलकर दिया चोरी को अंजाम..और फिर आपस में बांटा रूपया

बिलासपुर—-तारबाहर पुलिस ने विगत दिनों सअंग्रेजी प्रीमियम शाप में सेंधमारी कर चोरी के आरोपीयो को गिरफ्तार का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दुकान से चोरी रूपयो को खर्च कर दिया है। कब्जे से रूपयों से खरीदी गयी मोबाइल को बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम संजू बेरिया बापू नगर, थाना तोरवा, धरपोंगा चतुर्बेदानी थाना सिटी कोतवाली,अजित कुमार राजवाडे उर्फ गोलू पुराना बस स्टैण्ड थाना तारबाहर के रहने वाले हैं। 
तारबाहर पुलिस से जानकारी के अनुसार अर्जुन बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 अप्रैल की दरम्यानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने अंग्रेजी प्रिमियम शॉप के उपर का टिन शेड और फालसिलिंग को तोडकर दुकान मे प्रवेश किया। काउंटर से करीब एक लाख रूपया पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए मामले को विवेचना में लिया। पुलिस कप्तान के आदेश पर टीम गठन कर आरोपियों की पतासाजी अभियान चलाया गया।
पतासाजी के दौरान मुखबीर ने बताया कि घटना दिनांक बाद एक संदिग्ध नया मोबाईल फोन खरीदा । दोस्तो यारो के साथ पार्टी कर अनाप शनाप रूपया खर्च कर रहा है। खबर के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध को  पुराना बंस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम संजू बेरिया बताया। संजू बेरिया ने जानकारी दिया कि 22 अप्रैल को गर्लफ्रेंड का जन्मदिन था। गिफ्ट में मोहाइल देना चाहता था। लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए अपने साथियों के साथ  प्रीमियम शॉप में चोरी का प्लान बनाया।
संजू बेरिया ने जानकारी दिया कि घटना दिनांक को शाम 8 पुराना बस स्टैंड में शराब पीने के बाद अपने साथी घरपोंगा और अजीत कुमार को आने जाने वालो पर नजर रखने को कहा। इसके बाद बाथरूम के सहारे दुकान के अंदर गया। दराज से 97800 रूपये चोरी किया। चोरी की रकम को आपस बाटने के बाद अपने हिस्से के रूपयों से गर्लफ्रेन्ड के लिए एक मोबाईल खरीदा। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार ज्युडिसियल रिमाण्ड भेजा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close