बिलासपुर, 11 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मशहूर शायर एवं इमरान प्रतापगढ़ी 12 जुलाई को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में वे विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे और शाम 4 बजे होटल एम्परर पैराडाइज, यश पैलेस, करबला रोड (पुराना हाईकोर्ट) में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के सुझाव और सवाल भी सुने जाएंगे तथा इन मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बचकर कहां जाओगे! दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
बचकर कहां जाओगे! दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
बिलासपुर... अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपियों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत इमरान प्रतापगढ़ी देशभर में युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका बिलासपुर दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी संसद से लेकर सड़क तक केंद्र की भाजपा सरकार पर लगातार मुखर रहे हैं। वे शिक्षा, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर संसद में लगातार आवाज उठाते रहे हैं। विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर उन्होंने केंद्र सरकार और उसके मंत्रियों की नीतियों की खुलकर आलोचना भी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़कें बनीं मौत का रास्ता! 8 महीने में 212 की ज़िंदगी खत्म. ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का आदेश
सड़कें बनीं मौत का रास्ता! 8 महीने में 212 की ज़िंदगी खत्म. ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का आदेश
बिलासपुर... बिलासपुर की सड़कों पर हादसों का बढ़ता आंकड़ा अब प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी समसामयिक राजनीतिक विषयों, शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य तथा छात्र हितों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। पत्रकारों के साथ खुली चर्चा में वे कांग्रेस की सोच और आगामी रणनीति पर भी अपनी बात रख सकते हैं।

कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने शहर के विद्यार्थियों, युवाओं और मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प के दूसरे दिन लोगो में उत्साह, मरीजों का दर्द दूर हुआ तो छलके खुशी के आंसू
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प के दूसरे दिन लोगो में उत्साह, मरीजों का दर्द दूर हुआ तो छलके खुशी के आंसू
बिलासपुर।गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर एवम आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान के सहयोग से श्री गुरु हरिकिशन साहिब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.