भोपाल।आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा  1 जुलाई 2026 को जारी अटेंडेंस के आधार पर शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन काटने संबंधी आदेश को लेकर प्रदेश के तीन लाख शिक्षक शिक्षिकाओं तथा आहरण अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई हेतु व्याप्त असंतोष को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने आयुक्त लोक शिक्षण से मुलाक़ात की।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में 31 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ,  10 जुलाई 2026 को शाम 7:00 बजे आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह से मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Lucky Zodiac Signs-21 अगस्त 2026 का राशिफल: सर्वार्थ सिद्धि और त्रिकोण योग से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, नौकरी और कारोबार में बंपर लाभ
Lucky Zodiac Signs-21 अगस्त 2026 का राशिफल: सर्वार्थ सिद्धि और त्रिकोण योग से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, नौकरी और कारोबार में बंपर लाभ
Lucky Zodiac Signs-21 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन ने ई अटेंडेंस रूप में आ रही तकनीकी कमियो यों एवं समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि अभी अनेक विद्यालयों/ स्थानॊ पर नेटवर्क कनेक्टिविटी की समुचित व्यवस्था नहीं है अनेक बार प्राकृतिक आपदा तथा मानसूनी बाधा एवं पारिवारिक घटना दुर्घटना विपदा के आने पर शिक्षक शिक्षिका को दोषी मानकर वेतन काटना अनुचित एवं अमानवीय है।

आयुक्त लोक शिक्षण ने चर्चा में आश्वस्त किया कि बिना किसी समुचित कारण के प्रदेश के किसी भी शिक्षक का वेतन निकालने वाले संकुल प्राचार्य तथा आहरण वितरण अधिकारियों पर किसी किसी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026/श्रावण (सावन) का पावन महीना देवों के देव महादेव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष महत्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शीघ्र ही हम हमारे शिक्षक ऐप को त्रुटि रहित कर अपडेट करेंगे प्राकृतिक आपदा एवं मानसूनी बाधा तथा विषम परिस्थितियों के कारण यदि कोई शिक्षक की अटेंडेंस नहीं लगा पता है तो उसे शिक्षक को ना तो दंडित किया जाएगा और ना ही वेतन काटा जावेगा यह भी कहा कि आज की स्थिति में प्रदेश का 95 से 96% शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अटेंडेंस लग रहा है यह उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय है।

प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर के साथ प्रांतीय सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा , संभागीय अध्यक्ष विकास चौहान, प्रांतीय सचिव श्रीमती संध्या नायक , जिला अध्यक्ष नागेश पांडे , उपाध्यक्ष डॉ रामकिशोर यादव , कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान , तहसील अध्यक्ष अशोक जाट , सह मीडिया प्रभारी हीरा नरवरिया , बैरसिया तहसील अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, बैरसिया नगर अध्यक्ष शिशुपाल सिंह , उमेश श्रीवास्तव , चंद्रेश सिंह चौहान , दर्शन सिंह , और राकेश पांडे , विनोद मालवीय, मनीष यादव ,पुष्कर सिंगरौली , केपी यादव , सोहनलाल अमित श्रीवास्तव , श्रीमती सुनीता जैन, ओंकार सिंह कुशवाहा, नितेश आर्य, आदि पदाधिकारी सम्मिलित थे।
लोक शिक्षण से आयुक्त के साथ वार्ता करते समय संचालक के के द्विवेदी संयुक्त संचालक राजेंद्र डेकाटे एवं विधि प्रकोष्ठ के अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस आशय और विषय को लेकर अभी 3 दिन पूर्व ही शिक्षक संघ स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से मिलकर सार्थक चर्चा की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News।भिलाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य और लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.