बिलासपुर… अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपियों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। थाना तोरवा के दो फरार आरोपियों अर्जुन यादव और गोविंदा पासी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस ने साफ किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस के मुताबिक अर्जुन यादव, पिता बहोरिक यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंचायत भवन के पास महमंद और गोविंदा पासी, पिता जय सिंह पासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास लालखदान, थाना तोरवा अपराध में फरार चल रहे हैं। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक सूचना और पुलिस  पकड़ में आरोपी

पुलिस ने फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए अब आम लोगों से भी सहयोग मांगा है। दोनों में से किसी के ठिकाने, गतिविधि या मौजूदगी की जानकारी रखने वाला व्यक्ति सीधे पुलिस को सूचना दे सकता है। सही और उपयोगी सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम और उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी। पुरस्कार के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

अपराधियों तक पहुंचने में जनता की सूचना अहम

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि फरार आरोपियों की गतिविधियों की स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सूचना उनकी गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है। इसी उद्देश्य से पुलिस ने सूचना देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम की घोषणा की है।

फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, पुलिस नियंत्रण कक्ष अथवा थाना तोरवा को दी जा सकती है। पुलिस ने दोहराया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सूचना के लिए संपर्क

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर: 07752-223330
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर: 9479193002
पुलिस नियंत्रण कक्ष: 07752-228504, 9479193099
थाना प्रभारी, तोरवा: 9479193021