IMD Alert 2025-दिल्ली में भीषण लू का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राजधानी समेत कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। 6 या 7 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

IMD Alert 2025-अगले छह दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के लोग भी झुलसाने वाली गर्मी झेलने को मजबूर होंगे। मौसम विभाग ने इन इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3 -नई Thar में मिलेगा Roxx वाला स्वैग? लॉन्च से पहले जानें केबिन डिजाइन और फीचर्स में क्या हो सकता है नया
Mahindra Thar 3-Door का फेसलिफ्ट जल्द आ सकता है. इसमें Roxx जैसा फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड केबिन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IMD Alert 2025-मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। इस अवधि में आमतौर पर खूब लू चलती है। इस साल गर्मी और भी खतरनाक रूप ले सकती है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है। मौसम विभाग की मानें तो 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की आशंका जताई गई है और दिन के समय तेज हवाओं का सामना भी लोगों को करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
Honda 2028 तक भारत में नई सबकॉम्पैक्ट SUV ला सकती है, जो Nexon और Brezza जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अप्रैल से पारा बढ़ना शुरू होगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच जाएगा। ठीक इसी तरह 7 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है।

8 अप्रैल को मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन इन दोनों दिनों में बहुत ज्यादा उमस और गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। दिन के वक्त तेज चल रही हवाओं और लू के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक
नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक
टेल लैंप का डिज़ाइन स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन जैसा ही दिखता है. विजन एस कॉन्सेप्ट पर आधारित एसयूवी में ब्रांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.