Employees DA Hike/केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने के फैसले के बाद अब राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देने के लिए आगे आ रही हैं। इस कड़ी में असम की हेमंता बिस्वा सरमा सरकार ने भी अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।

Employees DA Hike/राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की दर में 2% की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब यह 55% हो गया है। असम सरकार का यह फैसला 7.38 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़े राहत के रूप में सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
LPG Booking Rules -LPG बुकिंग के नियम बदले, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, समझे नियम
LPG Booking Rules -LPG बुकिंग के नियम बदले, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, समझे नियम
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने  वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए नए नियमों (LPG Booking Rules) की घोषणा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फैसले की जानकारी देते हुए लिखा कि यह फैसला राज्य के कर्मचारियों के अथक परिश्रम और असम की प्रगति में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है। इस घोषणा के साथ ही असम अप्रैल 2025 में 55% DA/DR देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

राज्य सरकार के वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत 1 जनवरी 2025 से लागू मानी जाएगी। जनवरी और फरवरी 2025 का एरियर दो किस्तों में दिया जाएगा—पहली किस्त मई में सैलरी के साथ और दूसरी किस्त जून में कर्मचारियों के खाते में आएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS Transfer: इन 7 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, आदेश जारी
IPS Transfer: इन 7 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, आदेश जारी
हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 7 आईपीएस और 36 HPS अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। सेंट्रल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं अप्रैल की सैलरी में बढ़े हुए डीए का सीधा फायदा मिलेगा।

इस फैसले से न केवल राज्य कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि यह कदम आने वाले समय में अन्य राज्यों को भी अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकता है। खास बात यह है कि अब असम के कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता मिलेगा, जिससे वेतन और पेंशन में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, पति के साथ रहने की मांग, जानें पूरा मामला
Mp news: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, पति के साथ रहने की मांग, जानें पूरा मामला
देवास: अक्सर लोग अपनी बात मनवाने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिनके आगे सामने वाले को भी झुकना पड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.