महासमुंद। नशीली दवा का अवैध रूप से परिवहन करने वाले एक आरोपी को बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाद में रायपुर के दो लोगों को गांजा खरीदने वाले दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर बसना लाया गया।

पुलिस के अनुसार 4 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि पदमपुर ओडिशा की ओर से एक काले रंग की  स्कूटी ओडी 17 एसी 9211 में नशीली दवाई की बिक्री हेतु एक व्यक्ति आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नशीली दवा का अवैध रूप से परिवहन करने वाला गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद पुलिस सिटी ग्राउंड के पास बसना पहुंचकर ओडिशा की ओर से आने वाली दोपहिया वाहनों पर निगरानी कर रही थी। इसी दरमियान मुखबिर के बताये अनुसार एक सुजुकी कंपनी का स्कूटी आयी। जिसे रोककर चालक सें पूछताछ की गई।

उसने अपना नाम गगू गुतुला 38 वर्ष, चेल्लूरू, आंध्रप्रदेश हाल पता वार्ड 6 पदमपुर थाना पदमपुर बरगढ़ ओडिशा बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
नशीली दवा का अवैध रूप से परिवहन करने वाला गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी लेने पर स्कूटी के सीट के नीचे 1 सफेद प्लास्टिक झिल्ली के अंदर भरा अवैध नशीली दवाई पाया गया। झिल्ली में 6 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 10 पत्ता और प्रत्येक पत्ता में 10 टेबलेट मिले। इस तरह कुल 600 नग टेबलेट कुल कीमत 4680 रुपए तथा मोबाइल जब्त किया गया। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से स्कूटी भी बरामद की गई।

उन्होंने गांजा खरीदना बेचना भी बताया। जिसमें रायपुर के 2 व्यक्तियों को गांजा देने की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम इंड टू इंड पूछताछ कार्रवाई के तहत गांजा लेकर गये 2 व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहम्मद सलमान तथा आबिद बताया। दोनों के कब्जे से 1 किलोग्राम गांजा कीमती 20 हजार रुपए जब्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।