बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…जिले में अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने सख्त रुख अपनाया है। अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने थाना और चौकी प्रभारियों को साफ संदेश दिया कि लंबित अपराधों पर ढिलाई और कानून व्यवस्था में लापरवाही अब किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। जहां कानून व्यवस्था बिगड़ने की शिकायत मिलेगी, वहां जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने जिले के थाना एवं चौकियों में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर अपराधों की समीक्षा की। एनडीपीएस, आईटी, साइबर अपराध, महिला अपराध, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, यातायात और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की स्थिति जानी और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
रायपुर/ रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले छत्तीसगढ़ की बहनों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी न हो और पीड़ितों को थानों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश को प्राथमिकता देने के साथ ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बच्चों की बरामदगी और उनके पुनर्वास पर विशेष फोकस करने कहा।

नशे और साइबर अपराध पर सख्ती

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच का 146 विकासखंडों में बड़ा प्रदर्शन: TET अनिवार्यता के खिलाफ उठाई आवाज, बिना स्कूल बंद किए निकाली न्याय रैली
छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच का 146 विकासखंडों में बड़ा प्रदर्शन: TET अनिवार्यता के खिलाफ उठाई आवाज, बिना स्कूल बंद किए निकाली न्याय रैली
रायपुर।छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता और सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षकों का आक्रोश अब व्यापक प्रदेशव्यापी रूप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर सख्ती के साथ कार्रवाई हो। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चल रहे साइबर जागृति अभियान को भी प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

महिला और बाल अपराधों की जांच में तेजी

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय वर्चुअल बैठक संपन्न,25 अगस्त की टेट मुक्ति रैली की तैयारी
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय वर्चुअल बैठक संपन्न,25 अगस्त की टेट मुक्ति रैली की तैयारी
रायपुर/बिलासपुर।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में आज समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की वर्चुअल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की समीक्षा करते हुए एसपी ने पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर दिया। पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों की जांच में तेजी लाने और संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

यातायात व्यवस्था को लेकर भी एसपी ने सख्त निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने कहा।

संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त

कानून व्यवस्था को लेकर एसपी ने दो टूक कहा कि किसी भी क्षेत्र में अशांति या तनाव की स्थिति बनती है तो पुलिस तत्काल सक्रिय हो। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगड़ने की शिकायत मिली तो जिम्मेदारी तय होगी और लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में वाड्रफनगर एसडीओपी रामअवतार ध्रुव, कुसमी एसडीओपी अलेक्सिस टोप्पो, रामानुजगंज एसडीओपी बाजीलाल सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद किस्पोट्टा, एसडीओपी बलरामपुर याकूब मेमन, डीएसपी आजाक कमलेश्वर भगत सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।