तखतपुर(टेकचंद कारडा)/तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील से बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने नदी में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश अभी भी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार

रायपुर/ रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले छत्तीसगढ़ की बहनों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार ग्राम समडील निवासी 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक आए तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों बच्चे नदी में बह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो मासूम अभी भी लापता हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच का 146 विकासखंडों में बड़ा प्रदर्शन: TET अनिवार्यता के खिलाफ उठाई आवाज, बिना स्कूल बंद किए निकाली न्याय रैली

रायपुर।छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता और सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षकों का आक्रोश अब व्यापक प्रदेशव्यापी रूप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों बच्चे स्कूल से नदी पार कर घर जा रहे थे। नदी में पानी कम था, लेकिन बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम जल्द गांव पहुंचकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाएगी और लापता दोनों बच्चों की तलाश की जाएगी।

हादसे के बाद समडील गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी नदी किनारे डटे हुए हैं और लापता दोनों बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। फिलहाल सभी की निगाहें एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय वर्चुअल बैठक संपन्न,25 अगस्त की टेट मुक्ति रैली की तैयारी

रायपुर/बिलासपुर।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में आज समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की वर्चुअल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल पिता भुनेश्वर जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल पिता भुनेश्वर जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल पिता विजय जायसवाल के रूप में हुई है। nilesh dhankar:

तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील से बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने नदी में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया।

घंटों की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम समडील निवासी 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक आए तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों बच्चे नदी में बह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो मासूम अभी भी लापता हैं।

थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों बच्चे स्कूल से नदी पार कर घर जा रहे थे। नदी में पानी कम था, लेकिन बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम जल्द गांव पहुंचकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाएगी और लापता दोनों बच्चों की तलाश की जाएगी।

हादसे के बाद समडील गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी नदी किनारे डटे हुए हैं और लापता दोनों बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। फिलहाल सभी की निगाहें एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं।

नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल पिता भुनेश्वर जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल पिता भुनेश्वर जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल पिता विजय जायसवाल के रूप में हुई है तीनों बच्चे ग्राम पंचायत समडील के निवासी हैं।तीनो बच्चे ग्राम पंचायत समडील के निवासी हैं।