Beo transfer।रायपुर। शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर दो बीईओ व दो प्राचार्य का तबादला कर दिया है। मिली जानकारी मुताबिक एक बीईओ को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

जारी आदेश में बीईओ छुईखदान प्रशांत चिर्वतकर को मोहला मानपुर चौकी का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। मोहला मानपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पुरषोत्तम लाल साहू को शासकीय हाई स्कूल गोपलीनचुवा विकास खंड अंबागढ़ चौकी में पदस्थ किया गया है।

शासकीय उच्चतमर माध्यमिक विद्यालय दर्रीघाट मस्तूरी के प्राचार्य राघवेंद्र गौरहा को शासकीय उच्चतमर माध्यमिक विद्यालय विजयनगर विकासखंड चंद्रपुर जिला बलरामपुर व सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोरबा कमलेश तंवर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय माकड़ी जिला कोंडागांव पदस्थ किया गया है।