बिलासपुर.. पांच लाख रुपये की फिरौती के लालच में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रची गई और उसे रास्ते से हटाने के इरादे से तीन लोगों ने हमला कर दिया। चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे हमलावरों ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्ति को रोककर गाली-गलौज की और डंडे व नुकीली वस्तु से जानलेवा हमला किया। घटना के बाद फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले ही एक आरोपी और विधि से संघर्षरत एक बालक पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

मामला 4 जुलाई की सुबह का है। शिकायतकर्ता शिशिर कश्यप के अनुसार, वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था, तभी उसके पिता के साथ हुई घटना की जानकारी मिली। उनके पिता सुबह करीब सात बजे के आसपास मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क सुरक्षा की बैठकें चलती रहीं, सड़क पर मौत का कहर बरपा; ट्रक-पिकअप भिड़ी, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर
सड़क सुरक्षा की बैठकें चलती रहीं, सड़क पर मौत का कहर बरपा; ट्रक-पिकअप भिड़ी, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर
बलरामपुर-रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठकों और निर्देशों के बीच शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस टीम उस मोटरसाइकिल तक पहुंची, जिसका इस्तेमाल वारदात में हुआ था। इसके बाद संदेहियों की पहचान कर उनके संबंध में साक्ष्य जुटाए गए।

जांच में सामने आया कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या के लिए आरोपियों को पांच-पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसी लालच में आरोपी बिलासपुर पहुंचे और कथित तौर पर दीपक तिवारी के इशारे पर मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को निशाना बनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
शहरों के विकास के लिए सरकार ने खोला खजाना, एल्डरमैन निधि की पहली किस्त में मिले 9.44 करोड़
शहरों के विकास के लिए सरकार ने खोला खजाना, एल्डरमैन निधि की पहली किस्त में मिले 9.44 करोड़
बिलासपुर... राज्य के नगरीय निकायों में स्थानीय स्तर की विकास जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार ने एल्डरमैन निधि की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने पहले आरोपी नितिन टेकाम और एक विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों से मिली जानकारी के आधार पर फरार आरोपी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर की तलाश तेज कर दी गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर पहुंचने की जानकारी जुटाई और घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर श्याम कश्यप पर डंडे से हमला करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाबा बना महुआ शराब का ठिकाना! 150 लीटर शराब के साथ संचालक-कर्मचारी समेत तीन दबोचे
ढाबा बना महुआ शराब का ठिकाना! 150 लीटर शराब के साथ संचालक-कर्मचारी समेत तीन दबोचे
बिलासपुर...रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रैनपुर कर्रा स्थित अनमोल ढाबे में अवैध कच्ची महुआ शराब खपाने की तैयारी का पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुपारी कांड में पुलिस की जांच अभी बाकी

मामले में एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक की गिरफ्तारी के बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। पांच-पांच लाख रुपये के लालच में हत्या की साजिश रचने की बात सामने आने के बाद अब पुलिस की जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि सुपारी किसने दी, हत्या के लिए किसे निशाना बनाया गया था और इस साजिश के पीछे असली वजह क्या थी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक महेंद्र सोनकर, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेदले और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।