Cg Holiday।मुंगेली… मुंगेली जिले में स्थानीय अवकाश के कैलेंडर में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर पहले घोषित छुट्टी को संशोधित करते हुए अब 20 नवंबर को नामदेव जयंती पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से जिले में नामदेव जयंती पर अवकाश की मांग कर रहे समाज के लोगों में खुशी है।

कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने 29 अक्टूबर को संशोधित आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, पहले 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब शुक्रवार 20 नवंबर 2026 को नामदेव जयंती पर छुट्टी रहेगी। यह आदेश पूरे मुंगेली जिले में लागू होगा।

स्थानीय अवकाश में यह बदलाव जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से मिले अधिकारों के तहत किया है। संशोधित आदेश की सूचना जिले के सभी संबंधित विभागों, न्यायालयों, राजस्व अधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों को भेज दी गई है।

हालांकि, अवकाश के दिन भी कोषालय और उपकोषालय खुले रहेंगे। नामदेव जयंती पर स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने के बाद नामदेव फाउंडेशन ने कलेक्टर का आभार जताया है।