Home Guard recruitment: 45 हजार होमगार्ड भर्ती पर मुख्यमंत्री का फैसला, आपदा मित्रों को मिलेगी सीधी प्राथमिकता

Home Guard recruitment: लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि आपदा, दुर्घटना, युद्ध या किसी भी बड़ी आपातकालीन स्थिति में होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
Home Guard recruitment।इसी को ध्यान में रखते हुए, एसडीआरएफ (SDRF) के माध्यम से चयनित आपदा मित्र के रूप में कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को होमगार्ड भर्ती में प्रिविलेज (वरीयता) दी जाएगी।
आवश्यकता पड़ने पर इन आपदा मित्रों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ के रूप में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।
सीएम योगी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन अब केवल त्योहारों या शांति काल तक सीमित नहीं है। बाढ़, आगजनी, सड़क दुर्घटनाएं और बड़े धार्मिक आयोजनों में यातायात प्रबंधन जैसी जिम्मेदारियां अब इसके मुख्य कार्यों में शामिल हैं।
हाल ही में किए गए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल ने इन बलों की क्षमताओं का सफल प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने ‘गोल्डन आवर’ (दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा) के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यदि प्रशिक्षित होमगार्ड और आपदा मित्र समय पर पीड़ित तक पहुँचते हैं, तो कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं।
विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ बढ़ती चुनौतियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊंची इमारतों में आग या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के पहुँचने से पहले स्थानीय नागरिक सुरक्षा बल सक्रिय हो जाना चाहिए। इससे जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल को केवल वार्षिक आयोजन न रखकर इसे नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाया जाए।




