रायपुर। छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद बुधवार को विभाग ने यह कार्रवाई की।

मिली जानकारी मुताबिक रायपुर समेत कई जिलों के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट अनुसार विभाग की अलग-अलग टीमें अस्पतालों में पहुंची हैं।

आयुष्मान कार्ड से किए गए इलाज और उससे जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। इस दौरान दस्तावेज और इलाज से संबंधित जानकारी भी देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बीजू स्वास्थ्य कार्ड में भी फर्जीवाड़ा हुआ है। बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना ओडिशा सरकार की योजना है। छत्तीसगढ़ के कुछ अस्पतालों में भी पात्र मरीजों को इलाज की सुविधा मिलती है

इसके तहत पात्र परिवारों को सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। अस्पताल में मरीज की पात्रता और इलाज से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद योजना के तहत इलाज किया जाता है।