बिलासपुर… सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरहदा के दैहानपारा में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सीपत पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान रूखमणी भोई, निवासी फरहदा और अमृत निषाद, निवासी देवरीखुर्द बूटापारा, थाना तोरवा के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली।

पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।