CG News।सरगुजा। स्कूल शिक्षा विभाग में राज्य सरकार के आदेश के परिपालन में जिले के अफसर कितनी गंभीरता बरत रहे हैं इसका ताजा उदाहरण अंबिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश से समझा जा सकता है।

मिली जानकारी मुताबिक डीपीआई के आदेश के महीनों बाद तीन शिक्षकों व एक बाबू का अटैचमेंट अब जाकर खत्म किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर ने अपने आदेश में लिखा है, कार्यालयीन व्यवस्था के तहत् शैक्षणिक ,गैर शैक्षणिक अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। कार्य पूर्ण होने के पश्चात् संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल पदस्थापना हेतु कार्यमुक्त किया जाता है।

बता दें, डीपीआई ने प्रदेशभर के जेडी व डीईओ को पत्र लिखकर संलग्नीकरण को तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए शिक्षकों व कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना वाले स्कूलों के लिए कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है। आदेश जारी किए महीनों गुजर गए हैं।

डीपीआई के आदेश की नाफरमानी का सबसे बड़ा उदाहरण अंबिकापुर डीईओ कार्यालय में देखने को मिल रहा है। अटैचमेंट खत्म करने के डीपीआई के आदेश के महीनों बाद अब जाकर तीन शिक्षकों व एक बाबू का अटैचमेंट खत्म करने का आदेश डीईओ ने जारी किया है।

इनका अटैचमेंट किया खत्म

सोमनाथ व्यास, प्राचार्य, शा०हाई स्कूल मरेयां, वि०खं० उदयपुर

कु० ममता किण्डो, शिक्षक शा०पूर्व मा०शा० करेसर, वि०खं० लुण्ड्रा

अंजली बड़ा, शिक्षक, शा०पूर्व मा०शा०उदयपुर

भारती गुप्ता, सहायक ग्रेड-02, शासकीय उ०मा०वि०गेरसा, वि०खं० सीतापुर

इनको मिला स्काउट गाइड का अतिरिक्त प्रभारी

कार्यालयीन व्यवस्था के तहत् स्काउट गाइड से संबंधित समस्त गतिविधियों के प्रभावी संचालन हेतु एसके शेषाद्रीवासन, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उ०मा०वि० मेण्ड्राकला, विखं अम्बिकापुर को तात्कालिक रूप से स्काउट गाइड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है।