रायपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले और आसपास हो रही भारी बारिश के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षागत कारणों के मद्देनजर आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनें बीच रास्ते तक ही चलेंगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR के बिलासपुर में भारी वर्षा होने के कारण रेल्वे स्टेशन एवं यार्ड में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहा। पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। तीन ट्रेनें बीच रास्ते तक चलेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रद्द की गई ट्रेनें

ट्रेन नंबर 68734 (बिलासपुर-कोरबा मेमू ) – 17.07.2026 को रद्द की ।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रेन नंबर 68733 (कोरबा-बिलासपुर मेमू ) – 17.07.2026 को रद्द की ।

ट्रेन नंबर 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू ) – 17.07.2026 को रद्द की ।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रेन नंबर 68746 (रायपुर-बिलासपुर मेमू ) – 17.07.2026 को रद्द की ।

ट्रेन नंबर 68745 (बिलासपुर-रायपुर मेमू ) – 17.07.2026 को रद्द की ।

यात्रा बीच में समाप्त होगी या शुरू होगी

ट्रेन नंबर 68735 (रायगढ़-बिलासपुर मेमू) – चांपा में ही समाप्त की गयी है।

ट्रेन नंबर 68738 (बिलासपुर-रायगढ़ मेमू ) – चांपा स्टेशन से रायगढ़ के लिए रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 68728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू ) – दाधापारा से ही रायपुर के लिए रवाना की गयी है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण बिलासपुर रेलवे स्टेशन एवं यार्ड के कई रेल ट्रैकों पर जलभराव हो गया, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ है ।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है तथा कुछ ट्रेनों को मार्ग में ही आंशिक रूप से समाप्त अथवा प्रारंभ किया गया है। कुछ गाड़ियाँ विलंब से भी संचालित की जा रही हैं ।

रद्द होने वाली ट्रेनें:-

01. दिनांक 17 जुलाई, 2026 को रायगढ़ से चली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रही ।

02. दिनांक 17 जुलाई, 2026 को बिलासपुर से चली 58214 बिलासपुर- टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रही ।

बीच में समाप्त होने वाली गाडियाँ ;-

03. दिनांक 17 जुलाई, 2026 को झारसुगुड़ा से चली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू चांपा में स्टेशन समाप्त हुई एवं यह गाड़ी चांपा एवं दगोरी के बीच रद्द रही अर्थात यह गाड़ी चांपा से 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बन कर झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुई ।