बिलासपुर… सोशल मीडिया पर शुरू हुई जान-पहचान का मामला नाबालिग बालिका के यौन शोषण तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम के जरिए करीब तीन साल से संपर्क में रहे कतियापारा निवासी 20 वर्षीय युवक पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी राज केंवट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, बालिका के घर से बिना बताए चले जाने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। 11 नवंबर को परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे, तभी सूचना मिली कि बालिका घर लौट आई है। मां ने पूछताछ की तो बालिका ने कतियापारा निवासी राज केंवट से इंस्टाग्राम के जरिए करीब तीन साल से पहचान और फोन पर बातचीत होने की जानकारी दी।

बालिका के मुताबिक, आरोपी अपनी एक्टिवा से उसे स्मृति गार्डन और खुंटाघाट घुमाने ले जाता था। आरोप है कि 7 फरवरी 2026 को वह पहली बार उसे अपने कतियापारा स्थित घर ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद तीन-चार बार और ऐसा किया। 5 नवंबर को भी आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

परिजनों की रिपोर्ट और बालिका के कथन के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 13 नवंबर कोबीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 में मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।