GST Reforms-देश के टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बुधवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं। अब 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए गए हैं और उनकी जगह सिर्फ दो दरें — 5% और 18% लागू होंगी।

GST Reforms-नई टैक्स दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा क्योंकि कई चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ चीजें महंगी भी हो जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इलेक्ट्रॉनिक्स और खेती-बाड़ी के सामान होंगे सस्ते
GST Reforms-अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीदने का सोच रहे हैं तो अब कुछ दिन रुकना बेहतर होगा।

दरअसल जिन प्रोडक्ट्स पर पहले 28% जीएसटी लगता था, अब उन पर केवल 18% टैक्स लगेगा। इससे मोबाइल, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतें घटेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
GST Reforms- 22 सितंबर से कौनसी चीजें हो जाएंगी महंगी और कोनसी चीजें होंगी सस्ती?
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खेती-किसानी से जुड़े सामान भी अब सस्ते हो जाएंगे।

फर्टिलाइज़र, ट्रैक्टर के टायर और पार्ट्स पर जीएसटी घटाकर केवल 5% कर दिया गया है। इसके अलावा ड्रिप सिंचाई प्रणाली, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स और खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी नई दरों के बाद कम कीमत पर उपलब्ध होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लग्जरी आइटम्स और तंबाकू पर बढ़ा टैक्स

जीएसटी काउंसिल ने यह भी तय किया है कि सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले प्रोडक्ट्स और लग्जरी आइटम्स पर टैक्स बढ़ाया जाएगा। अब सिगरेट, गुटखा, तंबाकू उत्पाद, जर्दा, लग्जरी कार, सुपर लग्जरी गुड्स, फास्ट फूड, एडेड शुगर और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स महंगे हो जाएंगे।

इसके साथ ही कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग और पर्सनल एयरक्राफ्ट पर भी ज्यादा टैक्स देना होगा। इन प्रोडक्ट्स पर टैक्स दर 40% तक पहुंच सकती है।