दुर्ग। छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में छापामार कार्रवाई की, एक फैक्ट्री के अंदर सितार कंपनी का गुटखा बनाया जा रहा था। इस दौरान गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली 2 मशीनें और करीब 30 बोरा गुटखा जब्त किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार जीएसटी अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि, गुटखा निर्माण और उसकी बिक्री से जुड़े कारोबार में टैक्स संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। अफसर गोदाम में रखे बाकी सामान और दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- संतान पालन अवकाश की मंजूरी पर सवाल, तत्कालीन BEO और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच
CG News- संतान पालन अवकाश की मंजूरी पर सवाल, तत्कालीन BEO और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच
CG Teacher News: स्कूल शिक्षा विभाग में संतान पालन अवकाश के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिम्मेदार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम को कुम्हारी के स्टेशन चौक क्षेत्र में अवैध रूप से गुटखा बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रविवार को सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की करीब 10 से 12 सदस्यों की टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने गोदाम के भीतर रखे सामान और गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की जांच की। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने गुटखा बनाने वाली दो मशीनों को जब्त किया। इसके अलावा मौके से करीब 30 बोरा तैयार गुटखा भी बरामद किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -कोरबा के जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, शुक्रवार से थे लापता
CG News -कोरबा के जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, शुक्रवार से थे लापता
कोरबा जिले के अरतेरा गांव के पास जंगल में एक युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब्त सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। हालांकि जब्त सामग्री की वास्तविक कीमत और उस पर लगने वाले टैक्स से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।

सेंट्रल जीएसटी की टीम जब्त की गई मशीनों और गुटखे को अपने साथ लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई। सामग्री की जांच और दस्तावेजों के मिलान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलिंग रजिस्टर में हेरफेर,काउंसलर और पत्नी के खिलाफ फर्जीवाड़े की FIR, कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
CG News -परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलिंग रजिस्टर में हेरफेर,काउंसलर और पत्नी के खिलाफ फर्जीवाड़े की FIR, कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
CG Crime News:पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए काउंसलर को जिम्मेदारी दी गई थी। काउंसलर ने शिकायतकर्ता की पत्नी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.