CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर साझा मंच ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर की अगुवाई में संगठन का प्रतिनिधिमंडल लगातार विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर रहा है।

इसी कड़ी में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव और DPI संचालक से मुलाकात कर सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के मद्देनजर विभागीय TET परीक्षा आयोजित कराने की दिशा में उचित पहल करने का अनुरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में तलाक को लेकर एक रोचक मामला आया। पति ने इसलिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साझा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने बताया कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विभागीय TET परीक्षा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभागीय स्तर पर TET परीक्षा आयोजित किया जाना महत्वपूर्ण है।

राठौर के अनुसार, उच्च अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि विभाग सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के विषय को गंभीरता से ले रहा है और इस संबंध में जल्द निर्णय लिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के बाद साझा मंच ने विभागीय TET परीक्षा के आयोजन को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा को लेकर औपचारिक निर्णय लिया जाएगा और परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

शिक्षक नेताओं का कहना है कि उच्च अधिकारियों के साथ हुई बातचीत से यह संकेत मिला है कि विभाग सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित करने की दिशा में तैयारी कर रहा है। हालांकि, परीक्षा की तारीख और अन्य औपचारिकताओं को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के साथ कौशल अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख, प्रदेश सचिव राजू टंडन, कोषाध्यक्ष शेषनाथ पांडे और संगठन मंत्री हेम कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। संगठन ने कहा है कि विभागीय स्तर पर औपचारिक निर्णय होने तक शिक्षकों के हित में प्रयास जारी रहेंगे।