Green Tea/माचा मुख्य रूप से जापानी टी मानी जाती है, जो आप भारत में भी काफी लोकप्रिय हो चुकी है. पहले ये सेलिब्रिटीज के बीच पॉपुलर थी और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर इसका ट्रेंड बढ़ने के बाद आम लोगों ने भी इसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाना शुरू किया. वहीं ग्रीन टी को ज्यादातर लोग वेट लॉस के लिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं.

Green Tea/माचा और ग्रीन टी दोनों ही को कैमेलिया साइनेंसिस नाम के एक ही पौधे से तैयार किया जाता है, लेकिन इसमें सिर्फ स्वाद या बनाने के तरीके में ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी कई अंतर होते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
घर पर बनाएं पान पेठा मिठाई, गणेश जी को लगाएं भोग…जाने रेसिपी
घर पर बनाएं पान पेठा मिठाई, गणेश जी को लगाएं भोग…जाने रेसिपी
पान जैसी दिखने वाली मिठाई आपने भी कभी न कभी जरूर खाई होगी, जिसमें मावा भरा होता है. इसे आप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माचा और Green Tea को देखते ही आप इसमें फर्क पता कर लेंगे, लेकिन असल में एक ही पौधे की पत्तियों से बनती हैं. गुणों के मामले में भी ये दोनों चाय एक-दूसरे से काफी अलग हैं. चलिए जान लेते हैं इनमें कुछ बेसिक से अंतर.

ग्रीन टी के लिए तैयार किए जाने वाले पौधों (कैमेलिया साइनेंसिस) को सामान्य धूप में उगाया जाता है तो वहीं माचा की पत्तियों को हार्वेस्ट करने से कुछ हफ्ते पहले छाया में ढककर रखा जाता है. इस वजह से माचा की पत्तियों में क्लोरोफिल और अमीनो एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जिस वजह से ये पत्तियां गहरे हरे रंग की हो जाती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Electrolyte balance tips-सिर्फ पानी काफी नहीं! शरीर में इन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी जरूरी, डॉक्टर ने समझाया
Electrolyte balance tips-सिर्फ पानी काफी नहीं! शरीर में इन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी जरूरी, डॉक्टर ने समझाया
ज्यादातर लोग मानते हैं कि दिनभर में 2.5 लीटर पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट हो जाती है. हाइड्रेशन को समझने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रीन टी की पत्तियों को सुखाकर इसे सीधे पैक कर दिया जाता है या फइर टी-बैग तैयार किए जाते हैं, जबकि माचा की पत्तियों (तेंचा) को सुखाने के बाद इसके डंठल इलग करके पत्थर पर पीसा जाता है और बहुत ही चिकना-बारीक पाउडर तैयार किया जाता है.

पोषक तत्वों में होता है फर्क—-माचा और ग्रीन टी को उगाने और तैयार करने के प्रोसेस में अंतर होने की वजह से इनके गुणों में भी फर्क पाया जाता है. छांव में उगाए जाने की वजह से माचा टी में कैफीन की मात्रा भी ज्यादा होती है और एल-थीनिन भी अधिक होता है. इसी के साथ इसमें मौजूद अमीनो एसिड्स कैफीन से होने वाले नेगेटिव इफेक्ट्स को बैलेंस करने में मदद करते हैं. ग्रीन टीम में भी कैफीन के साथ ही एल-थीनिन होता है, लेकिन माचा से कम पाया जाता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Blood cancer reason -बच्चों में ब्लड कैंसर की सबसे बड़ी वजह क्या है? जानिए जरूरी बातें
Blood cancer reason -बच्चों में ब्लड कैंसर की सबसे बड़ी वजह क्या है? जानिए जरूरी बातें
बच्चों में ब्लड कैंसर के मामले एक बड़ी चिंता है. आखिर ये बच्चों को क्यों अपनी चपेट में लेता है?...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीने के लिए तैयार करने में बड़ा फर्क—जहां ग्रीन टी को पानी में डालकर उबाला जाता है और छानकर पी लेते हैं तो वहीं माचा टी को बनाने के लिए खास बाउल होती है, जिसमें बांस के बिहस्कर से गर्म पानी के साथ माचा पाउडर को अच्छी तरह फेंटा जाता है ताकि गांठें न पड़ें. इसके बाद इसमें बाकी का बचा जरूरत के मुताबिक गर्म पानी डालते हैं. लोग माचा लाटे भी तैयार करते हैं, जिसमें दूध का यूज किया जाता है.