UPI News, No UPI Day /देशभर में UPI पेमेंट पर चार्ज के खिलाफ अब विरोध तेज होता जा रहा है। जिसका असर अब मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को जबलपुर में समाजिक संगठनों ने सरकार के UPI पेमेंट पर चार्ज के फैसले के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जल्द ही पूरे जबलपुर में अब “No UPI Day” मनाया जाएगा।

UPI News, No UPI Day /इस मौके पर नागरिक उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने फोन पे या गूगल पे या अन्य प्लेटफॉर्म से 2 हजार रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला लिया है। इस फैसले से आम नागरिक और व्यापारियों को नुकसान होगा। इसलिए केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Mp news -दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत पति ने कुल्हाड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार डॉ. नाजपांडे ने आगे कहा कि 23 सितंबर को “No UPI Day” जबलपुर शहर में मनाया जाएगा। इसके लिए मालवीय चौक पर कई सामाजिक संगठन, व्यापारी और दुकानदार एकत्रित होंगे और सरकार के इस फैसले से पंपलेट के माध्यम से लोगों को बताएंगे कि किस तरह से केंद्र सरकार ने यह तुगलकी फरमान जारी किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मांग की है कि इस निर्णय को तत्काल ही इस फैसले को वापस ले नहीं तो इस तरह से आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि एमपी सहित पूरे भारत में यूपीआई को लेकर नाराजगी है। इंदौर में आंदोलन की भूमिका तैयार हो चुकी है जिसके बाद जबलपुर सहित अन्य जिलों में भी प्रदर्शन होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, दस से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, दस से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक साथ 13 पीसीएस अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय व्यापारी संगठनों ने कहा कि व्यापारी पहले से ही इनकम टैक्स और GST दे रहे हैं और UPI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज देने को तैयार नहीं होंगे। रांझी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों ने सरकार के डिजिटल ट्रांजैक्शन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के बाद UPI पेमेंट अपनाना शुरू किया था। 5 सब हेडिंग बनाओ

उन्होंने कहा कि जैसा कि सरकार शुरू से कहती आ रही है कि हम पारदर्शिता लाने के लिए UPI पेमेंट स्वीकार करेंगे, ऑनलाइन काम करेंगे और ऑनलाइन पेमेंट लेंगे। लेकिन इसके बावजूद, अगर टैक्स सिर्फ हम कारोबारियों पर लगाया जाएगा और इसका नुकसान कारोबारियों को ही उठाना पड़ेगा। इस लिए हम इसका कड़ा विरोध करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Fixed Deposit – 555 दिन के FD पर मिलेगा 7 फ़ीसदी से ज्यादा ब्याज, ये 6 बैंक ऑफर कर रहें खास स्कीम, देखें लिस्ट
Fixed Deposit – 555 दिन के FD पर मिलेगा 7 फ़ीसदी से ज्यादा ब्याज, ये 6 बैंक ऑफर कर रहें खास स्कीम, देखें लिस्ट
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को बचत और निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। ब्याज दरों में बैंक विभिन्न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.