बिलासपुर।छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा 49 के अंतर्गत पेंशनरों को देय महंगाई राहत (डीआर) की स्वीकृति के लिए दोनों राज्यों की आपसी सहमति की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। एसोसिएशन ने इसे दोनों प्रदेश के लाखों पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों के हित में एक सकारात्मक निर्णय बताया है।

एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव ने बताया कि संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों एवं विधायकों को सौंपा गया है जिस पर उन्होंने अपनी अनुशंसा सहित मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया । ज्ञापन में विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि महंगाई राहत स्वीकृति हेतु दोनों राज्य सरकारों की आपसी सहमति की बाध्यता समाप्त कर, स्वतंत्र रूप से राज्य सरकार द्वारा निर्णय लेने की व्यवस्था लागू की जाए।


एसोसिएशन के इस निवेदन के तारतम्य में दिनांक 17 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ शासन के सचिव तथा अपर मुख्य सचिव स्तर से पत्र जारी कर महंगाई राहत की स्वीकृति हेतु आपसी सहमति की अनिवार्यता  समाप्त कर दी गई है। इससे भविष्य में दोनों राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर महंगाई राहत संबंधी आदेश जारी करने के लिए स्वतंत्र होंगे तथा पेंशनरों को समय पर महंगाई राहत प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त होगा।