बिलासपुर…भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति के तहत बिलासपुर के युवा नेता रौशन सिंह को मुंगेली जिला सह-प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले को युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में अधिक जिम्मेदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रौशन सिंह लंबे समय से भाजपा और भाजयुमो की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। चुनावी अभियानों, सामाजिक, धार्मिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते संगठन ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। वे बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के समर्थकों में भी गिने जाते हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने की नीति के तहत यह नियुक्ति की गई है। इससे मुंगेली जिले के साथ-साथ बिलासपुर संभाग में भी संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

युवाओं के बीच मजबूत पहचान

रौशन सिंह शिक्षा, रोजगार, खेल, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लगातार जनसंपर्क के कारण उन्हें संगठन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान मिली है।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नियुक्ति पर रौशन सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं के बीच पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करेंगे।