बिलासपुर…एसीसीएल माइंस से लोड उच्च गुणवत्ता वाले कोयले में मिलावट कर उद्योग को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह पर मस्तुरी पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। बहुचर्चित कोयला हेराफेरी मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मस्तुरी थाना में दर्ज अपराध के तहत पुलिस ने वैभव सोनी उर्फ चुकलू निवासी भेंसर, जयरामनगर तथा निखिल साहू निवासी गोल्डन पार्क, बोदरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपए नगद जब्त किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

30 हजार टन कोयले की सप्लाई में गड़बड़ी

प्रकरण के अनुसार, राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड ने एसीसीएल कोल माइंस, गेवरा से 30 हजार टन कोयले की सप्लाई का ऑर्डर दिया था। कोयला एसएम इंटरप्राइजेस के माध्यम से ट्रेलरों से प्लांट पहुंचाया जा रहा था। 17 जून की रात से सुबह के बीच प्लांट पहुंचे तीन ट्रेलरों के कोयले की गुणवत्ता जांच में गंभीर गड़बड़ी सामने आई। जांच में पाया गया कि ट्रेलरों में उच्च गुणवत्ता वाले जी-11 कोयले के स्थान पर मिलावटी और निम्न गुणवत्ता का कोयला लाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
रायपुर... छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शैक्षणिक पदों को अतिथि व्यवस्था से भरने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रास्ते में बदल दिया जाता था कोयला

विवेचना के दौरान गिरफ्तार चालक जयकांत यादव और अन्य आरोपियों ने खुलासा किया कि एसीसीएल माइंस से जी-11 ग्रेड का कोयला लोड करने के बाद बेलतरा टोल प्लाजा स्थित एक कोल डिपो में उसे उतार दिया जाता था। इसके बाद गिट्टी मिश्रित निम्न गुणवत्ता का कोयला ट्रेलरों में भरकर राशि प्लांट भेजा जाता था। इस पूरे खेल के एवज में आरोपियों के बीच रकम का बंटवारा होता था।

ये खबर भी पढ़ें…
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
बिलासपुर... “भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?” सेजेस डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय में एक छात्र के इस सवाल ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में सामने आया कि कोल डिपो संचालक आकाश सिंघल के डिपो में रोलर मशीन की मदद से कोयले की मिक्सिंग की जाती थी। मामले में पुलिस पहले ही आकाश सिंघल, सुमित यादव, सूरज सिंह और जयकांत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े

मामले में फरार चल रहे वैभव सोनी और निखिल साहू की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कोयला हेराफेरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। पूछताछ के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

मस्तुरी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और कोयला हेराफेरी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस पूरे रैकेट के आर्थिक पहलुओं की भी जांच कर रही है।