Gold price।जून 2026 के आखिरी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है।  शुक्रवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव लगभग 1,41,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

हल्के और दैनिक उपयोग के आभूषणों के लिए लोकप्रिय 18 कैरेट सोने का भाव 1,06,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चांदी 2,20,000 से 2,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रही है। बता दें कि अलग-अलग शहरों में जीएसटी, स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण इन कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
रायपुर (मनीष जायसवाल ) । राजनीति में जो दिखाई देता है, कहानी अक्सर उससे कुछ आगे की होती है। सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमेरिका-ईरान पीस डील के बाद सोना-चांदी की कीमतों के साथ अमेरिकी डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल और मुद्रा बाजार पर भी बड़ा असर देखने को मिला है। विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड 4,034.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी लगभग 57.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव कम होने और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ के दोबारा खुलने से वैश्विक अनिश्चितता घटी है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर हुई हैं, इससे महंगाई का दबाव कम हुआ है और सोने- चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी जा रही है। वर्तमान में ब्रेंट क्रूड का भाव 72 डॉलर प्रति बैरल आ गया है और डब्ल्यूटीआई क्रूड 69.40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) मजबूत होकर 100 के पार बना हुआ है। डॉलर की इस मजबूती के कारण भारतीय रुपया दबाव में है, जिससे आयात महंगा हो रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आगामी महीनों में ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के संकेत और  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में आ रहे उतार-चढ़ाव के चलते निवेशक फिलहाल सतर्क हैं।  बढ़ती अनिश्चितताओं के चलते घरेलू निवेशक बाजार में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

ये खबर भी पढ़ें…
गलत ITR फॉर्म चुन लिया है तो न हों परेशान: जानें अनवेरिफाइड और वेरिफाइड रिटर्न में गलती सुधारने का तरीका
गलत ITR फॉर्म चुन लिया है तो न हों परेशान: जानें अनवेरिफाइड और वेरिफाइड रिटर्न में गलती सुधारने का तरीका
दिल्ली।इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की प्रक्रिया में अक्सर लोग जल्दबाजी या अधूरी जानकारी के कारण गलत फॉर्म का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.